Home JAUNPUR Jaunpur: पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान में रोटरी क्लब ने किया पौधरोपण
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रक्ट—3120 की इकाई रोटरी क्लब द्वारा चलो पेड़ लगाएं महाअभियान चलाया। क्लब द्वारा पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान में कुल 250 पेड़ लगाने का लक्ष्य सफल रहा जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार हरियाली को बढ़ाने के लिए पेड़ों को लगाने पर जोर दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश भर में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया गया।
30 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें रोटरी क्लब का एक छोटा प्रयास है। इस दौरान प्रत्येक रोटरी सदस्य पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं एवं गतिविधियों में भाग लिया। इन अभियान में शामिल होकर पेड़ लगाना, मिट्टी की सफाई एवं उर्वता, लोगों शिक्षित व जागरूकता कार्यक्रम और स्थायी प्रथाओं जैसे पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ अभियान का समर्थन करना है।
संस्थाध्यक्ष श्याम वर्मा ने कहा कि रोटेरियन वर्षों से पर्यावरण संरक्षित रखने हेतु इस अभियान को वृहद आकार प्रदान कर रहे हैं। पर्यावरण की रक्षा के लिए हरा भरा हो धरा जैसी लहर चलाकर एक साथ जुड़ने पर ध्यान केंद्रित किया। पर्यावरण स्थिरता के लिए रो विशाल गुप्ता (डायरेक्टर सपोर्ट द इन्वरर्मेंट) ने रोटरी पर्यावरण एक्शन ग्रुप बना कर जागरूकता किया जिसमें लोगों को पौधा बाटकर उन्हें पौधरोपण करने हेतु प्रेरित किया।
अभियान में क्लब सदस्य अपने स्कूल कॉलेज, बगीचा व घरों के आस—पास पौधरोपण किया जिसमें डा बृजेश (इ्र.एन.टी.), मनीष चन्द्रा (प्रबंधक सेन्ट जेवियर्स), आर.एन. सिंह (प्रबंधक चंद्रेश सिंह चिल्ड्रेन स्कूल), आशीष गुप्ता (प्रबंधक आशीष हरी मसाला), पूर्व अध्यक्ष अमित पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ. सुधांशु टंडन, अनिल मौर्या (प्रबंधक तारा कान्वेंट स्कूल), पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, दुर्गेश तिवारी रहे। अन्त में सचिव सुधांशु श्रीवास्तव ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।




















