ओलम्पियाड प्रतियोगिता में ग्लोबल स्कूल के बच्चों को मिले इण्टरनेशनल पदक

  • अन्तरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलम्पियाड में आर्यन बने विजेता

    इण्टरनेशनल सोशल साइंस ओलम्पियाड में अभ्युदय को प्रथम पुरस्कार

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। राजर्षि रणंजय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में सफलता का परचम लहराया है। विगत वर्ष अंतरराष्ट्रीय साइंस ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा दुनिया के अनेक देशों में आयोजित सामाजिक विज्ञान ओलंपियाड में आरआरएसजीएस के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया था।
साइंस ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा जारी परिणामों में ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। परिणामों में विद्यालय के कक्षा तीन के छात्र आर्यन श्रीवास्तव तथा कक्षा चार के छात्र अभ्युदय कुमार ने अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त किया।
आर्यन श्रीवास्तव को 1000 का गिफ्ट वाउचर भी प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त विद्यालय के विद्यार्थियों भाव्या सिंह, शिवांश कुमार, आर्या सिंह, सोमांश सिंह, शाश्वत सिंह, सृष्टि, नमन कुमार, सानवी अग्रवाल, श्रेयांक अग्रवाल, मेधांश सिंह और सुधांशु तिवारी को भी बेहतरीन प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित नारायण शर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पदक, प्रमाण पत्र और गिफ्ट वाउचर प्रदान करके उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यधिक प्रसन्नता की बात है कि हमारे विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। साथ ही उन्होंने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here