Jaunpur: टीचिंग लर्निंग मटेरियल जटिल विषयों को सुलभ एवं प्रबंधनीय बनाने में मदद करता है: राजेश उपाध्याय

अजय पाण्डेय/अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। टीचिंग लर्निंग मटेरियल जटिल या चुनौतीपूर्ण विषयों को अधिक सुलभ और प्रबंधनीय बनाने में मदद करता है जिससे छात्रों का आत्मविश्वास और आत्म-प्रभावकारिता बढ़ती है। टीएलएम कक्षा के माहौल में विविधता और समृद्धि जोड़ता है जिससे एक गतिशील और उत्तेजक ढंग से सीखने सिखाने का माहौल बनता है।
सरकार की मंशा हेतु बच्चों एवं उनके अध्यापकों द्वारा शानदार टीएलएम विधि का निर्माण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य में सभी सम्मानित शिक्षक द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। बच्चों का मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेना भाषा और संचार कौशल को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है।
यह आपके बच्चों को सामाजिक रूप से अधिक आत्मविश्वासी बनने में भी मदद करता है। उक्त गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का ठहराव विद्यालय में पूरे दिन रहता है और उपस्थिति में वृद्धि होती है। इसका श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापक सहित प्रदेश सरकार को जाता है। इस आशय की जानकारी राजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला विकास खण्ड बरसठी ने दिया। साथ ही विद्यालय के समस्त अध्यापक कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी मिलजुल कर टीएलएम को पूर्णतः प्रभावी बनाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here