नहरों में पानी नहीं, कैसे हो धान की रोपाई?

शरद अवस्थी
डीह, रायबरेली। जहां केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने के बड़े-बड़े वादे कर रही है, वहीं नहर विभाग के कर्मचारियों के उदासीनता के चलते नहरों में पानी न आने से किसान मायूस हो गया है। किसानों के खेतों मे धान की रोपाई का कार्य चल रहा है।
नहरों में पानी ना आने से किसाने की धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। नहर कोठी से निकली डीह रजबहा में पानी न आने से क्षेत्र के किसान परेशान है। किसानों ने मांग किया कि डीह रजबहा में जल्द से जल्द पानी टेल तक छोड़ा जाए जिससे किसानों की धान की रोपाई हो सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here