Jaunpur: मुकदमा न उठाने पर युवक ने महिला को दी जानमाल की धमकी

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी एक युवक ने अपने गांव के ही एक महिला को मुकदमा न उठाने पर मारने पीटने की धमकी दिया। महिला काफी डर गयी। उसने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी एक महिला से गांव के प्रेमचन्द्र निषाद पुत्र सरन निषाद ने दो वर्ष पूर्व छेड़खानी किया था। उस मामले में महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में प्रेमचंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आरोपी जेल से जमानत करवाकर घर आया। उसके बाद वह मुंबई चला गया। वहां से कुछ दिन पूर्व प्रेमचंद्र घर आया। वह उक्त महिला को गाली—गलौज देते हुए मुकदमा उठाने की धमकी देने लगा। महिला ने जब विरोध किया तब आरोपी मारने—पीटने की धमकी देने लगा।महिला ने पुलिस को सूचना दिया जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here