Jaunpur: एडीएम ने तहसील का किया औचक निरीक्षण

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चैहान ने गुरुवार को स्थानीय तहसील पहुंचकर निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे अधिकारी की सूचना मिलते ही तहसील के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। उन्होंने उपजिलाधिकारी कार्यालय, न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट के अलावा विभिन्न कार्यालयों में पहुंचकर अभिलेखों का निरीक्षण किया।
तहसील परिसर में साफ—सफाई आदि का जायजा लिया। कर्मचारियों की उपस्थिति और अधिकारियों के आवास आदि की व्यवस्था को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतोष व्यक्त किया। साफ—सफाई के मामले में उपजिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here