Jaunpur: राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में पूर्व सांसद ने किया पौधरोपण

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर कॉलेज के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पाण्डेय ने महाविद्यालय में पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ जन अभियान का कार्यक्रम रखा जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पौधा लगाकर किया।
इस दौरान श्री सिंह ने पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और इनका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसी क्रम में एमएलसी बृजेश सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पौधरोपण से न केवल पर्यावरण में सुधार होता है, बल्कि यह हमें स्वच्छ वायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करता है। कॉलेज प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने में मददगार साबित होते हैं।
प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करता है। कॉलेज परिवार इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्राचार्य प्रो. मिथिलेश पांण्डेय ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी है। इस प्रकार के कार्यक्रम हमारे छात्रों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हैं और उन्हें इसके प्रति जागरूक बनाते हैं।
पूर्व प्राचार्य प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि पौधरोपण हमारे पर्यावरण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हमें न केवल स्वच्छ वायु प्रदान करता है, बल्कि हमारे जीवन को भी संतुलित बनाता है। ऐसे कार्यक्रम हमें हमारी धरती के प्रति हमारे कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएँ, स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here