युवती समेत 3 महिलाओं ने निगला जहरीला पदार्थ

अश्वनी कुमार
उन्नाव। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को युवती समेत 3 महिलाओं ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवासी गांव की रहने वाली शालिनी 18 पुत्री चंद्र शेखर ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो भाई अमन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं माखी थाना क्षेत्र के पवई गांव की रहने वाली किरन 43 पत्नी हरिओम ने किसी बात से परेशान होकर आवेश में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। साथी गणेश शंकर ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। इसी तरह माखी थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी पूजा 25 पत्नी कुलदीप ने ससुरालीजनो से हुए विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। देवर रंजीत ने देर रात को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here