62वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय में किया गया पौधरोपण

एम. अहमद
श्रावस्ती। रबीन्द्र राजेश्वरी कमान्डेंट 62वीं वाहिनी स.सी.ब.,भिनगा के नेतृत्व में वाहिनी मुख्यालय भिनगा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्री राजेश्वरी के साथ निरुपेश कुमार उप कमान्डेंट, सोनू कुमार उप कमान्डेंट एवं डॉ. रश्मि वाजपेयी उप कमांडेंट/चिकित्सा एवं वाहिनी के अन्य जवानों ने वाहिनी मुख्यालय भिनगा में विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया।
कमान्डेंट ने कहा कि “पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक जवानों को पेड़ अवश्य लगाना चाहिये। साथ ही पौधों की देख-भाल करना भी हमारा कर्तव्य है जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ्य पर्यावरण एवं जलवायु प्राप्त हो सके।
वन ही हमारे अच्छे पर्यावरण को स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखने में अहम् योगदान देते है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। जवानों को बताया कि पौधा लगाने के लिए अपने परिवारजनों को भी प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर निरीक्षक ओमकार, उपनिरीक्षक अनिल थपलियाल, अनिल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सुमेर चंद सहित अन्य जवान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here