विज्ञान भारती के आयाम मिशन शक्ति की जिला समन्वयक ने बच्चों संग किया पौधरोपण

आशीष पचौरी
सिरसागंज, फिरोजाबाद। विज्ञान भारती ब्रज प्रान्त के तत्वाधान में विज्ञान भारती के आयाम मिशन शक्ति के संयोजन में प्राथमिक विद्यालय किसरांव, सिरसागंज में मिशन शक्ति की जिला समन्वयक पूनम जैन, विद्यार्थी विज्ञान मंथन, जिला समन्वयक अश्वनी जैन एवं प्रधानाध्यापिका साक्षी चौहान, शिक्षिका दीप्ती सक्सेना ने बच्चों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पूनम जैन ने बताया कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है जिसके संतुलन के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में ग्लोबल वार्मिंग एक विश्वव्यापी समस्या है जिसके लिए मानव द्वारा अत्यधिक मात्रा में उपयोग किए जा रहे वाहन, वातानुकूलन, रेफ्रिजरेटर आदि हैं। प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी के निर्वहन को करना है।
अश्वनी जैन ने बताया कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना होगा। हम सभी एक—दूसरे को प्रदूषण के प्रति जागरूक करके ही इस समस्या को नियंत्रित कर सकते हैं। हम सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करके उनकी देखभाल करके अपने भविष्य को भी सुरक्षित रखना है। साक्षी चौहान ने जिला समन्वयक पूनम जैन का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को जीवन में पौधों की महत्ता को समझाया। इस अवसर पर बच्चों के साथ दीप्ती सक्सेना, सीमा यादव, सरोज कुमारी, अर्चना यादव सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here