समस्या निस्तारण के लिये अभियन्ताओं ने सिचांई मंत्री को भेजा पोस्टकार्ड

???????
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। प्रमुख अभियन्ता परियोजना सिंचाई लखनऊ द्वारा की जा रही मनमानी एवं तानाशाही के विरोध में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के प्रत्येक इंजीनियर्स ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर सिंचाई मंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर समस्याओं से अवगत कराया है।
साथ ही सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले एकजुट होकर समस्त अभियंताओं ने काला फीता बांधकर एवं नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करते हुए समयबद्ध निस्तारण न होने पर प्रमुख अभियंता के विरुद्ध लखनऊ कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
सिंचाई विभाग सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने प्रमुख अभियंता लखनऊ पर मनमानी कर तानाशाही का आरोप लगाया है। कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों के पदोन्नति से सम्बन्धित समस्याओं का जानबूझ कर समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रमुख अभियंता के कार्यालय में यह मामला वर्षों से लंबित है। द्वैषपूर्ण नियमों के विपरीत कार्यवाही के चलते विभिन्न समस्याओं के समाधान को लंबित रखने के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर बीते 22 जुलाई से प्रदेश व्यापी आंदोलन में भाग लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया जा रहा है।
सभी इंजीनियर्स ने प्रमुख अभियंता परियोजना एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई पर मांगों का निस्तारण न कर प्रताडित करने का भी आरोप लगाया है। पदाधिकारियों ने कहा कि समयबद्ध समस्याओं का निस्तारण न होने पर 22 अगस्त से प्रमुख अभियंता सिंचाई के लखनऊ कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर उप महासचिव इं. रूपेश पांडेय, जनपद अध्यक्ष इं. अभिषेक मिश्रा, जनपद सचिव सर्वजीत कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य इं. गुरु प्रसाद, इं. डीपी मिश्रा, इं. भीखमचंद, इं. हिमांशू, इं. विवेक यादव, इं. चंद्रकांत गुप्ता, इं. जय प्रकाश, इं. आशीष मौर्य, इं. देवेंद्र शुक्ल, इं. अवधेश कुमार, इं. प्रदीप कुमार, इं. दिलीप कुमार, इं. राममूरत, इं. संतोष कुमार, इं. विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here