-
विहिप, संघ कार्यकर्ता, पालिकाध्यक्ष समेत गणमान्य लोगों ने जताया शोक
अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के साहबगंज मोहल्ला निवासी एवं विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त के मन्त्री कृष्ण गोपाल जी का बीमारी के चलते शनिवार को दिन में 11 बजे निधन हो गया। वह लगभग 48 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद समेत अन्य कई सामाजिक संगठनों में कई महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कृष्ण गोपाल जी एक कर्तव्यनिष्ठ राजपत्रित अधिकारी के साथ सनातन संस्कृति एवं हिन्दू संस्कृति के एक पुरोधा रहे। उनके असामयिक निधन से जहाँ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विश्व हिन्दू परिषद ने अपना एक महत्वपूर्ण सांगठनिक कार्यकर्ता खो दिया। वहीं इस क्षेत्र के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के साथ एक सनातन ध्वजा के पुरोधा को को दिया जिसकी कमी अब पूरी नहीं हो सकती।
उनके निधन की सूचना मिलते ही जोधपुर बैठक में गये विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सह मन्त्री अम्बरीष जी, प्रान्त संगठन मन्त्री नितिन जी ने दूरभाष के माध्यम से शोक व्यक्त किया। साथ ही प्रान्त कार्यालय प्रमुख सुनील जी, प्रान्त सहमन्त्री महेन्द्र मौर्य जी, महेन्द्र शुक्ल, डॉ0 उदयराज सिंह, विभाग संगठन मन्त्री सत्येन्द्र जी, जिलाध्यक्ष लालमणि पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, अमित सिंह, दीपक शुक्ल, विशम्भर दुबे, अमित दुबे, जगदम्बा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, राजेश गुप्त, वीरेन्द्र कुमार बाबा, सभासद सौरभ जायसवाल, कमलेश मिश्र, प्रमोद सिंह, रोहित सिंह, संजय जायसवाल, संजय केशरी, चन्द्रेश पाण्डेय समेत हजारों लोगों ने उनके आवास पर पहुँचकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनका अन्तिम संस्कार प्रयागराज स्थित रसूलाबाद घाट पर देर शाम किया गया।