अजय जायसवाल
गोरखपुर। महाप्रबन्धक उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड लखनऊ के निर्देश के क्रम में एक दिवसीय भव्य माटीकला सेमिनार का आयोजन परम्परागत कारीगरों के उत्साहवर्धन एवं उन्हें प्रोत्साहित करने व उनको और अधिक उर्जित बनाने के उद्देश्य से 30 जुलाई दिन मंगलवार को कम्बल कारखाना खजनी गोरखपुर में दिन के 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में मण्डल के सभी जनपदों के माटीकला के कामगार आमंत्रित हैं। इस सेमिनार में माटी कला से सम्बन्धित तकनीकी, शिल्पकारी एवं व्यवसायिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विधिवत जानकारी की जायेगी तथा मण्डल के जनपदों के निःशुल्क विद्युत चालित चाक हेतु चयनित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया जायेगा।
सेमिनार में इच्छुक माटी कला के कारीगर निःशुल्क प्रतिभाग कर इसका लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में इच्छुक माटीकला के कामगार उक्त नियत स्थान व समय पर पहुंचकर माटीकला से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विशेष जानकारी हेतु 8528062765 नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। उक्त जानकारी परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी एके पाल ने दी है।