Jaunpur: पड़ोसी के घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक घर में घुसकर अश्लील हरकत कर रहे युवक का वीडियो वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज तथा तहरीर दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी पुष्पा पत्नी शशिकांत ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी कलावती पत्नी अलगू विश्वकर्मा से जमीनी विवाद चल रहा है। उक्त मामले को लेकर धर्मेंद्र पुत्र शंकर कई बार पुष्पा तथा उसकी पुत्री को गालियां दी चुके हैं। बार—बार दुराचार करके जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
शनिवार की रात को 11 बजकर 40 मिनट पर धर्मेंद्र घर में घुस गया। वह निर्वस्त्र होकर मां—बेटी के बीच ताक—झांक करने लगा। इसी बीच लड़की की आंख खुल गयी। वह शोर मचाने लगी तब उसकी मां भी उठ गयी। दोनों ने शोर मचाया तब धर्मेंद्र भाग निकला। पूरी घटना कमरे में लगे सीसीटीवी में मौजूद है। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिये जायेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here