सामाजिक संगठनों ने मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

अब्दुल शाहिद
बहराइच। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर महामना मालवीय मिशन कार्यालय गायत्री संस्कार शाला सिविल लाइंस में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठन से जुड़े पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने पर्यावरण जल संरक्षण चौपाल का आयोजन कर तराई को हराभरा व मानवानुकूल बनाए रखने के लिए तथा सरयू नदी के पुर्नोद्धार के लिए सामूहिक संकल्प लिया। गायत्री संस्कार शाला में उपस्थित गायत्री परिवार, संघ परिवार, शिक्षक महासभा, रूल ऑफ लॉ सोसायटी, आर्य समाज, महाराजा सुहेलदेव स्वभिमान संघ व किसान परिषद से जुड़े पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संघ विचारक अर्जुन कुमार दिलीप ने कहा कि पंचवटी प्रजाति के वृक्षों का अधिकाधिक संख्या में रोपण कर उनका संरक्षक किया जाए। तभी पर्यावरण संरक्षित रह सकेगा उन्होंने सरयू नदी को बहराइच की जीवन रेखा बताते हुए इसे सरस सलिला व सदा नीरा बनाने का आवाहन किया।

नमामि गंगे प्रकल्प संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पौराणिक सरयू नदी विषाक्त हो गई। बहराइचवासियों के लिए आवश्यक है कि हम सब लोग प्रशासन से संवाद व समन्वय बनाकर सरयू नदी के साफसफाई व पुर्नोउधार का सामूहिक प्रयास करें तभी सरयू नदी अविरल व सदानीरा बन सकेगी और पौराणिक नदी का कायाकल्प हो सकेगा। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि सभी सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ समन्वय बनाकर जगह-जगह पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सरयू नदी के पुर्नोउधार के लिए जन-जागरण अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें सबके प्रभावी सहयोग की आवश्यकता है।

महाराजा सुहेलदेव स्वाभिमान संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा विजय भारशिव ने बताया कि मानव जीवन के लिए पर्यावरण व जल संरक्षण महत्वपूर्ण विषय है हम सब का सामूहिक दायित्व बनता है कि नदी झील तालाब व पोखरों के तट पर स्थानीय जन सहयोग से पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्ष लगाएं व उन्हें संरक्षित भी करें। वरिष्ठ समाजसेवी मुकुट बिहारी तिवारी ने पर्यावरण ससंबंधित गीत प्रस्तुत कर तराई को हराभरा बनाए रखने का आवाहन किया। आयोजित चौपाल का संचालन रूल ऑफ लॉ सोसायटी जिलाध्यक्ष अनिल मिश्र एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवीय मिशन जिलाध्यक्ष साहित्यकार डॉ. अशोक पांडेय गुलशन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मालवीय मिशन उपाध्यक्ष डॉ. कपिल शुक्ल ने किया। समापन अवसर पर लखनऊ सीतापुर मार्ग स्थित बंसल फार्महाउस पर पंचवटी व फलदार वृक्षों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरुण राजभर, प्रधान संगठन महिला संयोजक डॉ. अनीता जायसवाल, संघ विचारक ओम प्रकाश सक्सेना, शिक्षक महासभा अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पर्यावरण विद अनुज श्रीवास्तव, सविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी, प्रगतिशील किसान राजेश वर्मा, गायत्री परिजन जगदीश मिश्र, विष्णु पाठक, समाजसेवी प्रदीप यादव, गायत्री संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव, संघ चिंतक विनोद कुमार, महाराजा सुहेलदेव ट्रस्ट नगर अध्यक्ष अंगद गुप्ता, सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट, समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंकज श्रीवास्तव, पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव, पत्रकार विवेक सक्सेना, पत्रकार पंकज वर्मा, पत्रकार अतुल कुमार पर्यावरण विद ज्योति बंसल, समाजसेवी मनीष गौड़, समाजसेवी नितिन बंसल, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here