डरो नहीं सहो नहीं, ‘मिशन शक्ति’ में छात्राओं को सिखाया गया कैसे करें आत्मरक्षा?

अमित त्रिवेदी
हरदोई। आरपीएसएम पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। साइबर क्राइम एवं महिला संबंधी अपराधों में रोकथाम के लिए चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को महिला उपनिरीक्ष वह महिला पिंक बूथ प्रभारी मीनाक्षी के साथ महिला पुलिस कर्मियों ने कस्बे के आरपीएसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को महिला अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। महिला एसआई मीनाक्षी ने बताया कि गांव, शहर, सड़क या स्कूल कहीं भी महिलाओं व छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है।
किसी व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत 1090, 112 या स्थानीय पुलिस को सूचना दें। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 सशक्तीकरण व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। मीनाक्षी ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी देते हुए एनसीपीआर पोर्टल एवं बैंक संबंधी होने वाले फ्रॉड के बारे में बताया। इससे बचाव की जानकारी दी गई। स्वयं की सुरक्षा और बचाव करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार से प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here