Jaunpur : इलाहाबाद विवि के पूर्व अध्यक्ष इन्दु प्रकाश की मदद को निकली देवदूत वानर सेना

अजय पाण्डेय
जौनपुर। देवदूत वानर सेना के आह्वान पर इ.वि.वि. के पूर्व अध्यक्ष जो कैंसर से पीडित हैं, की आर्थिक मदद के लिए देवदूत वानर सैनिकों ने मुहिम शुरू कर दी है। इसके समर्थन में देवदूत वानर सेना के संरक्षक/पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने 1 लाख रुपये देकर शुरुआत की।
साथ में जुड़ते हुए पूर्व राज्यमंत्री राणा अजीत सिंह ने भी 1 लाख रुपये की मदद की। देवदूत वानर सेना के संरक्षक अजीत प्रताप सिंह के आह्वान पर अभी तक देवदूत वानर सैनिकों में कुल लगभग 7 लाख रुपये की मदद जुटा लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने बताया कि देवदूत वानर सेना जो देश की अग्रणी समाजसेवी संगठन है, मुहिम चलाकर अब तक हजारों लोगों की जान बचा चुका है। चाहे इलाज के लिए पैसों की आवश्यकता हो, चाहे रक्त की आवश्यकता हो या गरीब बिटिया की शादी हो, देवदूत वानर सेना इसी प्रकार मुहिम चलाकर मदद करती आयी है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह, प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ट अध्यक्ष रमेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा राजा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here