भाकियू (महाशक्ति) ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

मनीष कुमार
हापुड़। जिला मुख्यालय पर भाकियू (महाशक्ति)के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कई मांगों को लेकर पदाधिकारी और कर्मचारी धरना पर बैठ गए। हरजीत भाटी का आरोप है कि उन्होंने अपनी 5 बीघा जमीन बेचीं थी लेकिन विनोद नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी करीब 16 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। इसकी को लेकर भाकियू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

भाकियू (महाशक्ति) का आरोप है कि तहसील धौलाना के गाँव कंदोला का रहने वाला विनोद कुमार पुत्र सतपाल सिंह बेहद शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ हापुड़ गाजियाबाद गौतमबुद्धनगर समेत आदि जनपदों के थानों में 17 से अधिक मुक़दमे गंभीर धाराओं में दर्ज है।

आरोप है कि विनोद का मुख्य कार्य विवादित भूमियों को कम मूल्य पर खरीद कर अपने प्रभाव का प्रयोग कर ऊँचे दामों पर विक्रय कर अवैध लाभ अर्जित करना एवं सरकारी भूमि जैसे बंजर, ऊसर एवं ग्राम समाज आदि की भूमि के फर्जी दस्तावेज बनवाकर उसको विक्रय करने के कार्य में भी उक्त अपराधी संलिप्त है। इस प्रकार से इसने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अवैध रूप से संपत्ति आर्जित कर ली है।

आरोप है कि उक्त बेहद शक्तिशाली है जिस कारण कोई भी व्यक्ति इनकी शिकायत करने का साहस नहीं कर पाता है। ये लोग पूर्व में भी धौलाना तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों एवं वादकारियों से भी अभद्रता करते रहते हैं एवं अपनी गुंडई पैसे एवं राजनितिक संरक्षण के कारण आज तक कानून के शिकंजे से बचे हुए हैं।

आरोप है कि इस गैंग में दूसरा स्थान जसवीर पुत्र टुक्की निवासी ग्राम ककराना थाना धौलाना जिला हापुड़ के विरुद्ध भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 10 मुक़दमे दर्ज हैं। इस गैंग के अन्य सदस्यों में उदय प्रताप पुत्र महाराज सिंह निवासी ग्राम कन्दोला थाना धौलाना एवं अन्य हैं जो गैंग की गतिविधियों में पूर्णत लिप्त हैं। वहीं भाकियू (महाशक्ति) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उक्त लोगों पर कार्यवाही की मांग किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here