गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने विभिन्न प्रकार के सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने विवेचनाओं के निस्तारण विषयक चलाये गये एक माह के विशेष अभियान में उच्च कोटि का पर्यवेक्षण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ0 बीनू सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रभारी निरीक्षक जैदपुर अमित प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष बड्डूपुर मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष सतरिख अमर चौरसिया को इस अभियान के विवेचना निस्तारण में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विगत 7 जुलाई को ट्रक चालक अंगद गौतम की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या करके उसके शव को भनौली में किसान धर्म कांटा पर ट्रक में सीट के नीचे लकड़ी के बॉक्स में छिपा दिया गया था।
स्वाट टीम प्रभारी अजय सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी संजीव प्रकाश सिंह व0उ0नि0 चन्द्रकान्त सिंह थाना सतरिख को घटना का खुलासा एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया। थाना रामनगर पर नियुक्त उ0नि0 राज कन्नौजिया, हे0का0 दीपक कुमार, का0 शिव बहादुर, का0 पुनीत कुशवाहा, का0 अमित विश्वकर्मा, का0 अनूप निषाद को काफी दिन से वांछित चल रहे 2 अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु व प्रधान लिपिक मीना भाटिया, का0 विनीत सिंह यादव, म0का0 आरती यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।