डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, निस्तारण का दिया निर्देश

एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन पर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी को 11 शिकायतें प्राप्त हुई जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी।
इन शिकायतों को तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित प्रकरणों में तत्काल समुचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई के बाद उन्हें भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। निस्तारण के अवधि में लेटलतीफी कदापि न बरती जाए। इसके लिए फरियादियों से समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here