सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी को दी गयी भावभीनी विदाई

एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने मुख्य आरक्षी राजमणि यादव के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए मु0आ0के सेवाकाल के बारे में बताया। साथ ही उनकी सेवाओं और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुये कहा कि मुख्य आरक्षी का कार्य और आचरण सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हुए कर्मी को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।
साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना किया। तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव, क्षेत्राधिकारी इकौना संतोष कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, प्रधान लिपिक, प्रभारी आंकिक शाखा, पेशकार पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी का माल्यार्पण किया गया। साथ ही उनके दीर्घायु होने की कामना की गयी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here