अकित सक्सेना
बदायूं। विकास विभाग में लगभग 35 वर्षों तक सेवा करने के उपरांत राजेन्द्र कुमार पत्रवाहक जिला विकास कार्यालय आज 31.07.2024 को सेवानिवृत हो गए। विकास भवन में जिला विकास अधिकारी बदायूं बलराम कुमार सहायक अभियंता, डीआरडीए मु0 आरिफ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज गुप्ता, सहायक लेखाधिकारी मुनीश श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी मोहन राम सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में राजेन्द्र कुमार पत्रवाहक को भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने राजेन्द्र कुमार पत्रवाहक के कार्य, आचरण और व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस कार्यक्रम को चिर स्थाई बनाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने राजेन्द्र कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट किए। राजेन्द्र कुमार ने कहा कि वह मिले इस सम्मान को हमेशा याद रखेंगे। इस अवसर पर सहायक लेखा अधिकारी मुनीष श्रीवास्तव, प्रधान सहायक सुरेश पाल सिंह, बिन्दु सक्सेना, अनुज सक्सेना, वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार, उत्कर्ष शर्मा, बेबीरानी, लेखाकार रामपाल, राजीव गुप्ता, महाराज सिंह, उर्दू अनुवादक शायक अली, राकेश पाठक, योगेन्द्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य विकास अधिकारी बदायूं के स्टेनो एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष संजय आर्य ने किया।