करेंट की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

अश्वनी सैनी
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के मंशा खेड़ा गांव की रहने वाली एक महिला की करंट की चपेट में आने से गुरुवार शाम पैंतीस वर्षीय महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
अचलगंज थाना क्षेत्र के मंशाखेड़ा गांव के रहने वाले कमलेश की 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी देर शाम बाथरूम से स्नान कर बाहर निकली थी। इसी दरमियान वह समरसेबल पंप का बटन बंद करते समय करंट की चपेट में आ गई। परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मृतका मुन्नी देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here