पर्यावरण संरक्षण चौपाल का हुआ आयोजन

अब्दुल शाहिद
बहराइच। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के तत्वावधान में महर्षि विद्या मंदिर परिसर सिविल लाइंस में स्व. शांति देवी स्मृति पर्यावरण संरक्षण जनचौपाल का आयोजन किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
आयोजित चौपाल में उपस्थित महामना मालवीय मिशन, रूल ऑफ लॉ सोसायटी, गायत्री परिवार, अधिवक्ता विचार मंच, किसान परिषद, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, शिक्षक संगठन व जिला बार एसोसिएशन आदि संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यावरण चौपाल को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विराट शिरोमणि सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए बहुमूल्य संपदा है।
हम सबका दायित्व बनता है कि अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करें ताकि पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बना रहे। सदस्य विधान परिषद साकेत मिश्र ने कहा कि विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम बहुउपयोगी है। धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम अनवरत चलाया जाना जन-जीवन के लिए आवश्यक है।
इस कार्य में हम सबको सहभागी बनना चाहिए। महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध क्षेत्र संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के गांव-गांव में पंचवटी प्रजाति के वृक्षों के रोपण व स्थानीय जन सहयोग से उनके संरक्षण का प्रभावी कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
पर्यावरण विद समाजसेविका ज्योति बंसल ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए महिलाओं की प्रभावी साझेदारी के लिए जन जागरण अभियान चलाकर मठ-मंदिर एवं नदियों के किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन रूल ऑफ लॉ सोसायटी देवी पाटन मंडल संयोजक राकेश चंद्र श्रीवास्तव ने किया।
आयोजक सविधान विशेषज्ञ अनिल त्रिपाठी ने बताया कि माता जी की स्मृति में आयोजित चौपाल के माध्यम से पर्यावरण व जल संरक्षण का प्रभावी संदेश देने का संयुक्त प्रयास किया गया है। अब लगातार पूर्वजों की स्मृतियों को संजोने के लिए जगह-जगह पर्यावरण चौपाल का आयोजन कर वृक्षों के रोपण व उनके संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। ताकि तराई की धरती हरी-भरी बनी रह सके।
धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा राम त्रिपाठी ने किया। चौपाल में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा स्वर्गीय शांति देवी की स्मृति में पँचवती प्रजाति के वृक्षों का रोपण भी किया गया तथा महामना मालवीय मिशन व रूल ऑफ लॉ सोसायटी की ओर से पँचवटी प्रजाति के वृक्षों का वितरण भी किया गया।
चौपाल में प्रमुख रूप से चेयरमैन स्थाई लोक अदालत न्यायाधीश एनबी यादव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिवेंद्र मिश्र, विधायक आनंद यादव, विधायक यासर शाह, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष मदन गोपाल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष गया प्रसाद मिश्र, केएम श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, शिक्षक नेता समाजसेवी पुण्डरीक पांडेय, समाजसेवी राणा विजय भारशिव, शिक्षक संघ अध्यक्ष रमेश मिश्र, ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पाठक, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, राजा यशवेंद्र विक्रम सिंह, रूल ऑफ लॉ सोसायटी अध्यक्ष अनिल मिश्र, मुकुट बिहारी तिवारी, श्यामजी त्रिपाठी, समाजसेवी अमरनाथ, पर्यावरणविद नितिन बंसल, सदन तिवारी एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here