कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति व धार्मिक परम्पराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा: पंकज

अब्दुल शाहिद
कैसरगंज, बहराइच। स्थानीय क्षेत्र में कांवड़ियों के स्वागत का अद्भुत दृश्य देखने को मिला जब एसडीएम पंकज दीक्षित, डॉ. अरविंद सिंह व ब्लाक प्रमुख सन्दीप सिंह विसेन ने वहां उपस्थित होकर कांवड़ियों का फूलों की वर्षा से स्वागत किया।
इस आयोजन में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने माहौल को और भी भव्य बना दिया। कांवड़ यात्रा जो हर साल शिवभक्तों का उद्देश्य भगवान शिव के लिए पवित्र जल अर्पित करना होता है।
एसडीएम पंकज दीक्षित ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना प्रबल होती है। डॉ. अरविंद सिंह ने भी कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनके उत्साह और धार्मिक भक्ति की सराहना की। परमहंस डिग्री कॉलेज के सामने आयोजित समारोह में फूलों की वर्षा ने एक रंगीन और उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया।
कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को लेकर अपने हर्ष और आभार प्रकट किया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया था जिससे यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here