एम. अहमद
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया व पुलिस लाइन के समस्त पुलिस कर्मियों ने पौधरोपण किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सहजन, शाकू, अमरूद आदि अन्य लगभग 100 फलदार पौधों का रोपण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में मानव जीवन पर पर्यावरण प्रदूषण सबसे बड़ा संकट बनकर आया है। ऐसे में आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण को अनुकूल बनाने में हर व्यक्ति को अपने आसपास एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे के पूरक हैं।
दिन प्रतिदिन पृथ्वी से वृक्षों के कम होने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। हमारी बुरी आदतें जैसे बेवजह पानी बर्बाद करना, पॉलिथीन का उपयोग, वृक्षों की कटाई आदि से पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस अवसर पर पुलिस लाइन,पुलिस कार्यालय पर नियुक्त कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक अजय कुमार व अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।



















