डा. संतोष पाल बनाये गये नगर निगम के नये पशु चिकित्सा अधिकारी

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। नगर निगम में बहुत दिनों से खाली चल रहे पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर शासन ने नगर निगम में डा0 संतोष पाल को नया पशु चिकित्सा अधिकारी तैनात किया है। डा0 संतोष इसके पहले फिरोजाबाद नगर निगम में इसी पद पर तैनात थे।
नगर निगम में पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय प्रताप सिंह के स्थानान्तरण हो जाने के पश्चात यह पद रिक्त चला आ रहा था। डा0 संतोष ने आज नगर निगम में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया गया। उक्त के अतिरिक्त एक सहायक अभियन्ता सतीश रावत, आशीष श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक ने भी लखनऊ नगर निगम से स्थानान्तरित होकर वाराणसी नगर निगम में कार्यभार ग्रहण किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here