जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक अभय बाकरे के मार्गदर्शन एवं मुख्य संरक्षा अधिकारी एस.बी. पटेल के नेतृत्व में संरक्षा विभाग द्वारा प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के ऑडिटोरियम हॉल में आपदा प्रबंधन (डिजास्टर मैनेजमेंट) विषय पर एक वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार में बरेका के अधिकारीगण, पर्यवेक्षक एवं अनेक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
वेबिनार में स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चंद्रानी बंद्योपाध्याय कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रहीं जिन्होंने विभिन्न आपदा जैसे भूकंप, बाढ़, सुनामी, ट्रेन दुर्घटना, पुलों का गिरना, बादल का फटना इत्यादि पर विस्तार से उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन संरक्षा अधिकारी विजय सिंह यादव ने किया।




















