रूपा गोयल
बांदा। महिला हार्पर क्लब एवं गुरुकुल कथक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सावन उत्सव का भव्य आयोजन हार्पर क्लब में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरुणा वशिष्ठ सिविल जज सीनियर, बिन्नी बालियान सिविल जज जूनियर, मजिस्ट्रेट भावना केला, डॉ. शबाना रफीक ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गुरुकुल डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी की शिष्याओं ने मुख्य अतिथि एवं महिला हार्पर की उपाध्यक्ष आराधना शर्मा, ज्योतस्ना पुरवार, सीमा सिंह, मंजूर ओमर को बैच अलंकृत करते हुये पुष्प गुच्छ भेंट करके अभिवादन किया।
सर्वप्रथम कथक नृत्य शैली द्वारा भगवान् शिव की स्तुति, उसके पश्चात बरसे बदरिया सावन की (ठुमरी), में झूम उठी महिलायें, मधुराष्टकम, कथक नृत्य एवं कैसे खेलन जैबु सावन म कजरिया (कजरी लोक नृत्य) की शानदार प्रस्तुति गुरुकुल कथक केंद्र द्वारा दी गई। सावन उत्सव में रैंप वाक, सावन क्वीन कानटेस्ट, नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता हुईं जिसमें महिला हार्पर की सभी महिला सदस्यों ने प्रतिभाग किया और विजेता बनी। वरुणा वशिष्ट सिविल जज सीनियर द्वारा गुरुकुल कथक केंद्र की डायरेक्टर अनुपमा त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। आराधना शर्मा, सीमा सिंह, मंजूर ओमर, गीता सिंह ने केन्द्र के सभी कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया।