Jaunpur: युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के मीरपुर चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। मीरपुर चौराहे पर स्व. राम दुलारे सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।
माल्यार्पण के साथ देश के अमर सहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए माल्यार्पण करने वालों में पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता जगदीश सोनकर, कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. आरबी चौहान, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि पटवा, राजेश गुप्ता, रंजीत पाठक, वन्दना पटेल, रितु पटेल, प्रीती प्रजापति, शशि पाण्डेय, शीरीष गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश जायसवाल, डा. रामचंद्र बिन्द, फहीम रिजवी, रंजीत यादव, विपिन सिंह, गणेश गौड़, सत्या बिन्द सहित मछली शहर के सभी भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में उपस्थित रहे।
यह विशाल तिरंगा यात्रा मीरपुर चौराहे से होते हुए चुंगी चौराहा तहसील, बादशाहपुर चौराहा, सुजानगंज चौराहा, रोडवेज, अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन से होते हुए पुनः मीरपुर चौराहे पर समाप्त हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here