Jaunpur: प्रशासनिक लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। प्रशासनिक कर्मचारियों ने नगर के मीरपुर चौराहे से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा से पहले स्वतंत्रता सेनानी रामदुलारे सिंह की प्रतिमा पर सीओ गिरेन्द्र सिंह ने माल्यार्पण किया गया।
तिरंगा यात्रा नगर के चुंगी चौराहा से सब्जी मंडी, मंगल बाजार, सराय, जंघई तिराहा, बादशाहपुर तिराहा होते हुए रोडवेज पर समाप्त हुई। यात्रा के समापन पर सीओ गिरेन्द्र सिंह व ईओ विजय सिंह ने आजादी के इतिहास व शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। यात्रा के दौरान कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह, डॉ आरबी चौहान, नगर पंचायत के प्रवेश सिंह, मनोज चौरसिया सहित सभी राजस्व कर्मचारी के अलावा सैकड़ों क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here