-
राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी एवं गौ सेवा संघ के पहुंचने पर मुकदमा दर्ज
जयशंकर द्विवेदी
सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज नहर के पास गाय की कटी सर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कटे सिर को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज नहर के पास गाय के कटे सिर को अज्ञात द्वारा फेंके जाने की सूचना लोगों को मिली।
मामले की जानकारी राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के प्रदेश प्रभारी को होने पर आनन—फानन में घटनास्थल बाबूगंज नहर के पास पहुंच गये। यह जानकारी संगठन के महामंत्री जयशंकर दुबे को फोन पर देते हुए अधिकारियों से कार्यवाही किए जाने का बात करने को कहा।
फिर क्या था, महामंत्री जयशंकर दुबे पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाते हुए मामले में खुलासा करने व अज्ञात के खिलाफ जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज करने की बात। उधर प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार भले ही गौ रक्षा, नंदी महाराज की सेवा, करने की बात करती है लेकिन प्रशासन बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।
इस वर्ष नंदी महाराज व गौ माता के खिलाफ लोगों द्वारा क्रूरता किये जाने की घटनाएं बराबर सामने आ रही है। इस बाबत पूछे जाने पर गोसाईगंज थाना प्रभारी प्रेमचंद ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। घटनास्थल पर गया था। गाय के कटे सर को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना प्रचलित है।







