अवैध रूप से काटे जा रहे हरे आम के पेड़

जयशंकर दूबे
सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे फैजू मियां का पुरवा में चार दिन पहले अवैध रूप से काटे गए विशालकाय आम के वृक्ष की सदर रेंज द्वारा संज्ञान के बाद भी कार्यवाही नही की गई।
सूत्रों की माने कि विभागीय अधिकारी के दबाव के बाद ही सदर रेंज कार्यवाही करता है अन्यथा अवैध कटानो के सभी मामले निपटा दिए जाते है। जानकारी के अनुसार कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे फैजू मियां का पुरवा गांव में हरे आम के पेड़ पर ताबड़तोड़ सदर रेंज पर अवैध कटान कटवाने का बडा आरोप लगा है।
लकड़कट्टों के खिलाफ एक अदद भी कार्यवाई न होने के चलते इनका मनोबल बढ़ गया है। उनका मानना है कि अधिकतर शायद नोटिस जारी होगी। अधिकारियों की खानापूर्ति आमजनों में एक सवाल सभी के दिमाग में कौंधता है सदर रेंज में ऐसा होता क्यों? बहरहाल अवैध कटान की फेहरिश्त लम्बी है।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here