Jaunpur: किशोरी से दुष्कर्म में वांछित सहित एक वारण्टी गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने किशोरी से दुराचार के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि मुकदमा अपराध संख्या 211/23 भारतीय दण्ड विधान की धारा 363, 366, 376 व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त के क्षेत्र में होने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई।
थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए अरसिया चौकी प्रभारी रितेश द्विवेदी तथा हेड कांस्टेबल रामसागर यादव एवं कान्सटेबल सिजाउद्दीन शेख के साथ अरसिया मोड़ पर पहुंच गये और आरोपित को गिरफ्तार कर लिये।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित भागीरथपुर गांव निवासी सचिन पाठक उर्फ वीरेन्द्र के रूप में हुई। गिरफ्तारी के क्रम में पुलिस द्वारा एक वारण्टी कम्मरपुर गांव निवासी पिन्टू पुत्र शिवचरन को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को चालान न्यायालय भेज दिया।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here