Jaunpur: लड़की को भगाकर कोर्ट मैरिज करने की रंजिश में घर पर तोड़—फोड़ का आरोप

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मनेछा गांव कोर्ट मैरिज करने की रंजिश में लड़के पक्ष के घर जाकर तोड़ फोड़ किया। पुलिस को भी सूचना दी गई है। जानकारी के अनुसार मनेछा निवासी सोचन बिंद के पुत्र ने पड़ोस के गांव चक मारूफपुर की युवती से 3 सप्ताह पूर्व कोर्ट मैरिज कर लिया था।
आरोप है कि कोर्ट मैरिज कर पति पत्नि जब घर से दूर कहीं परदेश चले गये तो लड़की पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने सोचन बिंद के घर तोड़—फोड़ किया। एक दो पहिया वाहन तथा दरवाजा तक क्षतिग्रस्त कर दिया।
सोचन बिंद ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नीयत से हाथ मे हथियार लेकर घर पर चढ़कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना 112 तथा स्थानीय पुलिस को दी परन्तु पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। इस बाबत पूदे जाने पर थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मनेछा मे कोर्ट मैरिज करने की रंजिश मे विवाद की सूचना मिली है। दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कारवाई की जायेगी।

add

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here