Jaunpur: नम्रता यादव को जिला प्रशासन ने दिया 51 हजार रूपये का प्रोत्साहन

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशानुसार मिशन शक्ति फेज-5 का शुभारम्भ जनपद में किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जू-जूत्सू खेल में देश की तरफ से विश्व चैम्पियनशिप जो ग्रीस में 22-28 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है।
जनपद की नम्रता यादव पुत्री स्व0 अमरनाथ यादव ग्राम तियरा, पो0 बदलापुर खेल में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु जनपद में बालिकाओं को खेल में प्रेरणा देने के लिए 51000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गयी। साथ ही उ0प्र0 खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति जौनपुर ने भी 25000 रू0 की प्रोत्साहन राशि को बालिका को प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि उ0प्र0 सरकार खेल प्रोत्साहन पर विशेष रूचि ले रही है।
मुख्यमंत्री को विजेता खिलाड़ी को पुस्कार राशि एवं नौकरी प्रदान कर रहे हैं। इसी के क्रम में जनपद में बालिका खेल को प्रोत्साहन दिये जाने हेतु बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की गयी है। सुश्री नम्रता का चयन प्रोत्साहन हेतु किये जाने हेतु जनपद के मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम को भी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एंव राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर देवेन्द्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, फुटबाल कोच चन्दन सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here