राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जयंती पर कर्बला में लगाये पौधे

रूपा गोयल
बांदा। जनपद में लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में व्रक्षारोपण कर जयंती मनाई गई। यह कार्यक्रम नगर क्षेत्र अंतर्गत कर्बला परिसर में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला की मुख्य उपस्थिति रही और संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर व्रक्षारोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के दरोगा कमलेश कुमार राजपूत एवं धर्मेंद्र कुमार स्टेनो वन विभाग ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की और वृक्षारोपण का कार्य संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी एवं युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कर्बला नं० 742 के अध्यक्ष पप्पू अहमद, रामचंद्र, लाला मंसूरी, शाहिद, शामीउल्ला खान, मोहम्मद हसन, नसीर अहमद ने भी अपना सहयोग दिया।
इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है जो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किया गया है जिसमें हमने भी पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता रखी।
आज हम सबको ज्यादा से ज्यादा व्रक्षारोपण करना चाहिए, क्योंकि आज इसकी बहुत आवश्यकता है। इसी बिच बाँदा के जाने माने सेल्फी किंग समाजसेवी संजय निगम जो आज हमारे बिच नहीं हैं, उन्हें भी याद करते हुए एक पौधा लगाया गया। अंत में संगठन के पदाधिकारियों ने नगर मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, जिलाध्यक्ष मदन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष नीरज निगम, समाजसेवी शोभाराम कश्यप, धर्मेंद्र सिंह, मितेश कुमार, जीवेश प्रकाश, महिला विंग जिलाध्यक्ष रूपा गोयल, संध्या धुरिया, आमोद कुमार, पंकज शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, भगत सिंह, पूरन राय, उपेंद्र कुमार, श्रीकांत श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शुभम आदि उपस्थित रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here