हिमांशु विश्वकर्मा/शमीम अहमद
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलौना कला विकास क्षेत्र बरसठी में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी। बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, चित्रकला प्रस्तुत किए गए।
पूरे ग्रामसभा में पद संचलन द्वारा शोभा यात्रा निकालकर लोगों में गांधी जी के जीवनगाथा को याद किया कराया गया। पूरे क्षेत्रों में इस प्रभातफेरी की प्रसंशा की गई। बताया गया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर गुजरात में हुआ था। उनका नाम मोहनदास करमचंद गांधी रखा गया।
वह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक रहे जिन्होंने आजादी की जंग में भारतीयों को एक किया और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में अपना अहम योगदान दिया। सभी बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी राजेश उपाध्याय प्रधानाध्यापक ने दिया। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि अपने राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं और भारत माता से बड़ी कोई मां नहीं है।
श्री उपाध्याय ने विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्त में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण आदि किया गया। इस अवसर पर सभी सम्मानित शिक्षक, आंगनवाड़ी, रसोइया सहित तमाम अभिभावकगण उपस्थित रहे।