अजय पाण्डेय
जौनपुर। जिला कारागार के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक डा० विनय कुमार ने ध्वजारोहण किया जिसके बाद मुख्य द्वार पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्जवलन किया गया। साथ ही गांधी जी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का गायन किया गया।
इसके बाद 14 नम्बर प्रांगण में अधीक्षक, चिकित्साधिकारी, प्रभारी कारापाल सहित कारागार के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बन्दियों ने उपरोक्त महापुरूषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान बन्दियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जहां जेल अधीक्षक ने मद्य निषेध पर गोष्ठी का आयोजन किया। इसी क्रम में बन्दियों के मध्य खेलकूल प्रतियोगिता करायी गयी। कार्यक्रम के समापन भाषण में जेल अधीक्षक ने बन्दियों को गांधी व शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया। अन्त में बन्दियों को फल वितरित किया गया।
इस अवसर पर अधीक्षक डा. विनय कुमार, डा. अमरनाथ पाण्डेय, चिकित्साधिकारी डा० रविराज, प्रभारी कारापाल धर्मेन्द्र सिंह, उप कारापाल सुभाष चन्द्र पाण्डेय, नन्द किशोर, सुषमा शुक्ला, खलीक अहमद प्रधान सहायक, वेद प्रकाश त्रिपाठी लेखाकार, फार्मासिस्ट सतीश कुमार, शिक्षाध्यापक प्रदीप अस्थाना, हेड जेल वार्डर रमाशंकर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।