तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बालवरगंज बाजार निवासी भाजपा कार्यकर्ता (युवा मोर्चा) ने भाजपा सदस्यता अभियान में काफी सक्रियता दिखाते हुए तमाम लोगों को अभी तक भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा में शामिल किए हैं। रजत गुप्ता की सक्रियता को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने खूब सराहना की।
खास बातचीत में रजत गुप्ता ने बताया कि मेरा जीवन राष्ट्र हित में समर्पित है तथा भाजपा राष्ट्रहित की बात करती है। ऐसे में अब हर घर भाजपा का सदस्य बनाना मेरा लक्ष्य बन गया है। मालूम हो कि श्री गुप्ता पिछले कई वर्षों से भाजपा के दायित्वधारी कार्यकर्ता हैं। इनके पिता स्व. प्रमोद मोदनवाल भी संघ एवं भाजपा के विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किये थे।