अंकित सक्सेना
बदायूँ। जनपद थाना सिविल लाइन पुलिस एवं साइबर थाना की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति के अंतर्गत चौकी क्षेत्र नवादा में ब्लूमिंगडेल स्कूल मैं स्कूली बच्चों, पंचायत घर नवादा, खेड़ा बुजुर्ग परिसर में घरेलू महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं शक्ति मोबाइल, महिला साइबर सेल, नारी शक्ति वंदन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, नारी शक्ति को सुदृढ़ एवं मजबूत बनाने हेतु नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन आदि हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह जनपद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर के संरक्षण में क्षेत्र अधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह थाना सिविल लाइन के कुशल नेतृत्व में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया गया और उनको विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए सुरक्षा का एहसास दिलाया।