भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी की गयी थी।
सोशल मीडिया सेल पुलिस टीम द्वारा उक्त युवक द्वारा किए गए पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेते हुए रविवार को इंस्टाग्राम पर भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अभियुक्त पृथ्वीराज पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला खंगर फिरोजाबाद को नगला खंगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के आधार पर अन्य विधिक कार्यवाही की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here