अंकित सक्सेना
बदायूं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्म उत्सव का आयोजन रोहिनी उपाध्याय जी की अध्यक्षता में महिला चिकित्सालय में हुआ। महिला कल्याण विभाग द्वारा जन्मी बच्चियों के जन्मदिन पर हर्षोल्लास के साथ कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम पर बालिकाओं की माताओं को हिमालया बेबी किट व महिला कल्याण विभाग के योजनाओं का कलैन्डर देकर सम्मानित किया गया।
प्रधान न्यायाधीश किशोर न्याय बोर्ड रोहिनी उपाध्याय ने माताओं को कन्या के जन्मदिवस की बधाई देते हुये बताया कि समाज में बालक और बालिकाओं में किसी भी प्रकार का भेदभाव न करें तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के फार्म भरने हेतु प्रेरित किया।
इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज 5 के अन्तर्गत पुलिस चौकी नई सराय में कन्या जन्मोत्सव मानते हुये बालिकाओं एंव महिलाओं को संरक्षण अधिकारी रवि कुमार द्वारा बालिकाओं व महिलाओं को एकत्रित कर जानकारी दी तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेशन (विधवा पेंशन योजना) वृध्दावस्था पेंशन योजना, दिव्यागंजन पेशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना स्पॉनशशिप योजना, वन स्टाप सेेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्माान कोष योजना, बाल विवाह, घेरलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, एक युद्ध नशे के विरुद्ध, आदि से अवगत कराते हुए एवं महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन 1090 घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181 पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 चाइल्ड लाइन 1098 साइबर क्राइम 1930 आदि के बारे में जागरूक किया गया।
चौकी प्रभारी सपना जायसवाल ने 90 दिवसीय चल रहे ऑपरेशन गरुड़, आपरेशन शील्ड, आपरेशन डेस्ट्राय, आपरेशन बचपन, आपरेशन खोज, आपरेशन मजनू आपरेशन नशा मुक्ति, आपरेशन रक्षा आपरेशन ईगल के सम्बन्ध विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर कमलकान्त गौतम प्रधान सहायक, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली अजय पाल सिंह, सेन्टर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा, केस वर्कर रुचि पटेल, केस वर्कर चाइल्ड हेल्पलाइन पुरुषोत्तम शर्मा, क्वालिटी मैनेजर अरविन्द कुमार, महिला कांस्टेबल सुमन यादव बालामोती, एस0आई0 अनिल राणा, कास्टेªबल भूपेन्द्र सिंह, पातीराम थाना कोतवाली जनपद बदायूं मयफोर्स एम0टी0एस0 वन स्टाप सेन्टर शशी, पीएनसी वार्ड का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।