Jaunpur: डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन

  • सुसंस्कृतिपूर्ण महोत्सव आयोजक बधाई के पात्र: विधायक

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में डांडिया महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम राजेश चौरसिया, सीओ अजीत सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह, डा देवी प्रसाद पुष्पजीवी, सुभाष चंद्र यादव, विनोद अग्रहरि आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संचालन धीरज पाटिल एवं अनुपमा अग्रहरि ने संयुक्त रूप से किया। आभार प्रदर्शन वेद प्रकाश जायसवाल ने व्यक्त किया।
महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से ईश्वर के प्रति आस्था जागृत होती है। धार्मिक सांस्कृतिक सामाजिक उत्थान हेतु ऐसे आयोजन अनवर होने चाहिए। कहा भव्यतापूर्ण, सुसंस्कृति आयोजन हेतु आयोजकों को बधाई दिया। उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर जमकर डांडिया नृत्य करके सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर आयोजक अनुपमा अग्रहरि, वेद प्रकाश जायसवाल, धीरज पाटिल, प्रदीप जायसवाल, गीता जायसवाल, संगीता अग्रहरि, शिवा जी पाटिल, रानी अग्रहरि, पूजा जायसवाल, नीतू मिश्रा, प्रीति, मंगल देवी, बलराम अग्रहरि, संजय गुप्ता, नूपुर, नीलम, प्रगति, नवीन, पूजा जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर धीरज पाटिल और वेद प्रकाश ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी रोहित मिश्रा दलबल के साथ जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here