Jaunpur: गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध वारण्टी गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। जनपद में अपराध पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह के निर्देशन में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक इस्तेयार अहमद, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरि एवं रघुपति राम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव निवासी वारण्टी अभियुक्त विजय प्रकाश उर्फ छोटू तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे चालान न्यायालय भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here