-
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के आदेश पर महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अन्तर्गत महलिा पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक कर कोई भी घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की बात कही। उन्हें पुलिस हेल्पलाइन के नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
शासन के निर्देश पर नवरात्रि के मौके पर मिशन शक्ति अभियान फेज पांच चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी थानों में तैनात महिला पुलिस की टीम ने बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु गांव-गांव, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090, साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
महिला कांस्टेबल नेहा यादव, सुनैना देवी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया।