दो सम्प्रदायों के विवाद में चौपट हो रही रामलीला, कमेटी में आक्रोश

  • रामलीला कमेटी के लोगों ने कोतवाली का किया घेराव

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका में वर्षों से संचालित हो रही ऐतिहासिक रामलीला में गंदगी का अंबर होने से आयोजकों में आक्रोश व्याप्त है। नगर पालिका अध्यक्ष और रामलीला कमेटी के बीच दिनों दिन आक्रोश दोनों पक्षों में बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस में शिकायती पत्र दे रहे हैं।
इससे 15 दिवस तक संपन्न होने वाली संजीव रामलीला का मंचन दशकों तक नहीं पहुंच रहा है। दोनों पक्ष पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
नगर पालिका मंझनपुर में वर्षों से 15 दिवसी रामलीला मुकुट पूजन के उपरांत रात्रि के समय आयोजित की जाती है।
रामलीला का मंचन देखने के लिए क्षेत्र के कई गांव के नर नारी पहुंचकर रामलीला मंचन का आनंद लेते हैं। 3 दिन पहले मुकुट पूजा के उपरांत रामलीला का मंचन चालू हो गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी द्वारा सफाई कर्मचारियों को रामलीला मैदान की सफाई करने से रोक दिया गया।
इससे नाराज रामलीला कमेटी के दर्जनों लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बुरा भला कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष का आरोप है कि रामलीला कमेटी के बच्चा चुना वाला वह अन्य सदस्यों द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए रामलीला मंच से उन्हें अपमानित किया गया।
इस बात की नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पुलिस में दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने की शिकायत दी गई।
अध्यक्ष बच्चा चुनाव वाले के साथ दर्जनों लोगों ने मंझनपुर कोतवाली का घेराव कर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद जिंदाबाद से नारे लगाते रहे। रामलीला कमेटी के लोगों का आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सफाई कर्मचारियों को मना कर दिया गया है कि वह रामलीला क्षेत्र के मैदान की सफाई नहीं करेंगे।
रामलीला क्षेत्र के मैदान की सफाई न होने से दर्शकों में आक्रोश बढ़ रहा है। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तत्काल नगर पालिका के कर्मचारियों को साफ सफाई का निर्देश किया। इसके बाद रामलीला के कार्यकर्ताओं का आक्रोश व आवेश समाप्त हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here