कोशिश जायसवाल
महराजगंज, रायबरेली। सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश शोभा यात्रा निकालकर की गई। कलश यात्रा में जहां क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। वहीं कथा वाचक ने भी कलश यात्रा के साथ साथ चलकर कलश शोभायात्रा में चार चांद लगा दिये।
बताते चलें कि आर्य नगर (घेरा) में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। वृंदावन धाम के कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर के परम शिष्य पवन देव द्वारा 7 दिनों तक ईश्वर की अनेक लीलाओं का वर्णन कथा के माध्यम से किया जायेगा।
कथा का आयोजन शाम 7 बजे से 11 बजे तक किया जायेगा। कार्यक्रम के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई जो कार्यक्रम स्थल घेरा से निकलकर पुलिस चौकी व चंदापुर चौराहा होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई।
शोभायात्रा के दौरान आयोजक विनोद सिंह, संजय सिंह, रणविजय सिंह, हरिशंकर सिंह, के अलावा शक्ति सिंह, शुभम सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो भक्त उपस्थित रहे।