गौ रक्षा समिति से जिला उपाध्यक्ष बनाये गये शिवशंकर जी

  • अतर्रा तहसील अध्यक्ष महेन्द्र सिंह को बनाया गया

रूपा गोयल
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा समिति की ओर से शिव शंकर द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष एवं महेंद्र सिंह को अतर्रा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति ने बताया कि आज महुआ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिलगांव एवं ग्राम पंचायत अजीतपारा संचालित अस्थाई गौशाला में भ्रमण किया गया। दोनों गौशाला में जो भी कमियां थीं, ग्राम प्रधान को बुलाकर अवगत करा दिया गया। कहा गया कि सभी व्यवस्थाओं दुरुस्त करें।
अगर दोबारा ऐसी व्यवस्थाएं मिलती हैं तो आपके खिलाफ उचित कार्रवाई करवाई जाएगी। आगे गौ रक्षा समिति जिलाध्यक्ष ने बताया कि लगातार गौ रक्षा समिति की पदाधिकारी गौशाला ओम भ्रमण कर रहे हैं। जो भी कमियां मिलती हैं, वह जिला प्रशासन को यह शासन को अवगत कराया जाता है।
इसके बाद भी कार्यवाहियां नहीं होती हैं। कहीं न कहीं जिम्मेदार अधिकारी आपस में बंदरबांट कर रहे हैं। इस अवसर पर बिसंडा ब्लाक अध्यक्ष संतोष पटेल, बड़ोखर ब्लाक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, राकेश यादव, शिव किशन गुप्ता, अवधेश यादव, कल्लू कुशवाहा, अरुण सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here