बेकाबू बाइक डिवाइडर से उछली, युवक की हुई मौत

अश्वनी सैनी
बांगरमऊ, उन्नाव। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर बने अस्थाई ब्रेकर पर बाइक उछलने से युवक सिर के बल सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव बरधाई गांव के रहने वाले सुरेंद्र कठेरिया मंगलवार रात कानपुर के थाना शिवराजपुर के गोड़रा गांव निवासी बहनोई रामनरेश के घर से लौट रहा था।
तभी कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर गोरीमऊ तिराहे के पास बने अस्थायी ब्रेकरों के बीच गिरकर घायल हो गया। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आ गई, घायल को सीएचसी लगाया गया। रात दो बजे उसकी मौत हो गई। सुरेंद्र दिल्ली में मजदूरी करता था। पति की मौत से पत्नी नेहा और अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। मृतक आठ भाई-बहनों में पांचवे नंबर का था। मृतक अपने पीछे एक वर्षीय इकलौती बेटी बिट्टो को रोता बिलखता छोड़ गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur

ADVT 2024 Rambali Seth Abhushan Bhandar Jaunpur

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here